Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP Police Paper Leak मामले में कार्रवाई, मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा गिरफ्तार

UP Police Paper Leak मामले में कार्रवाई, मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को अरेस्ट कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक करवा चुका […]

मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा
inkhbar News
  • Last Updated: April 3, 2024 11:36:06 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को अरेस्ट कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक करवा चुका है। पिछले कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश में थी।

300 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हुए पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की टीम ने कंकडखेड़ा मेरठ से आरोपी को गिरफ्तार किया है। वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है। बता दें कि यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में अब तक 300 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आरोपी ने किए खुलासे

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया। बता दें कि आरोपी प्रयागराज के अमोरा इलाके का निवासी है। हाल ही में वो 97 भरत नगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि राजीव ने गुड़गांव के अलावा रीवा के भी एक रिसोर्ट में अपने गैंग के साथ पेपर लीक करवाया था।