Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अरे करो सरेंडर! बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस के बलात्कारी सासंद को उठा ले गई यूपी पुलिस, गिड़गिड़ाते रह गए महोदय

अरे करो सरेंडर! बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस के बलात्कारी सासंद को उठा ले गई यूपी पुलिस, गिड़गिड़ाते रह गए महोदय

सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राकेश पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।

Rakesh Rathore
inkhbar News
  • Last Updated: January 30, 2025 14:49:16 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राकेश पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। गुरुवार को राकेश राठौर सीतापुर स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तभी अचानक से पुलिस वहाँ पहुँच गई। सांसद महोदय गिड़गिड़ाते रहे कि कम से कम प्रेस कॉफ्रेंस पूरी कर लेने दो लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी।

जानिए पूरा मामला क्या है?

राकेश राठौर गिरफ्तार होने से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर चुके थे लेकिन बुधवार को उच्च न्यायलय ने उन्हें झटका दे दिया। कोर्ट ने याचिका ख़ारिज करते हुए कहा था कि सांसद सरेंडर कर दें। 15 जनवरी को कांग्रेस सांसद पर एक महिला ने उसके रेप करने का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि 5 साल तक शादी का झांसा देकर और नेता बनाने का वादा करके मेरे साथ संबंध बना रहे थे। सांसद पर FIR होने के बाद वो अंडर ग्राउंड हो गए थे। आज पहली बार मीडिया के सामने आये तो बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस गिरफ्तार हो गए।

तोड़ दिया वादा

तैलिक महासभा से जुड़ी एक महिला नेत्री ने एसपी चक्रेश मिश्र से मुलाकात कर एक शिकायत पत्र सौंपा था।इसमें आरोप लगाया था कि सांसद ने उससे वादा किया था कि राजनैतिक करियर बना देंगे और तुमसे शादी कर लेंगे। इस झांसे में रखकर 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाते रहे। शादी का प्रेसर देने पर उसे मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सांसद की कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी थी। इसी आधार पर FIR दर्ज किया गया था।

 

 

हिंदुस्तान पर मरता था गोडसे! आखिरी शब्द सुनकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, फांसी के बाद भी तड़प रहा था गांधी का हत्यारा

 

इसे कहते हैं शासक! भगदड़ के बाद टूटे योगी तो संभालने आये लोग, बोले संत रो दिया षड्यंत्रकारी को मिलेगा श्राप

 

बस कीजिए साहब आपसे नहीं हो पाया! धरी रह गई योगी के इन 5 अफसरों की धाकड़गिरी, मर गए लोग