Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP Politics: आजम खान को जेल भेजने पर सपा नेता रामगोपाल यादव बोले मुसलमानों को परेशान करना इनका पैमाना

UP Politics: आजम खान को जेल भेजने पर सपा नेता रामगोपाल यादव बोले मुसलमानों को परेशान करना इनका पैमाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव आज फिरोजाबाद के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान रामगोपाल ने भाजपा सरकार को घेरने के साथ ही आजम खान को जेल भेजे जाने पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि बीजेपी मुसलमानों को परेशान कर रही है। रामगोपाल यादव के मुताबिक भाजपा का क्राइटेरिया […]

रामगोपाल यादव, ram gopal yadav
inkhbar News
  • Last Updated: October 22, 2023 16:49:15 IST

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव आज फिरोजाबाद के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान रामगोपाल ने भाजपा सरकार को घेरने के साथ ही आजम खान को जेल भेजे जाने पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि बीजेपी मुसलमानों को परेशान कर रही है। रामगोपाल यादव के मुताबिक भाजपा का क्राइटेरिया ही मुसलमानों को परेशान करने का है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने फिरोजाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर बैठक की, इस दौरान उन्होंने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की है। उन्होंने पत्रकोरों के साथ बातचीत में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और आजम खान को जेल भेजे जाने पर भी बात की है।

भाजपा पर साधा निशाना

महासचिव रामगोपाल यादव से जब यह सवाल किया गया कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने 51 बसों को हरी झंडी दिखाई है। जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर दोनों महिलाएं होंगी, इस पर रामगोपाल ने कहा कि सरकार को पहले महिला सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं जब आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को अलग-अलग जेल में भेजे जाने पर सवाल किया गया तो रामगोपाल यादव ने कहा कि आजम खान के साथ अन्याय हो रहा है।

भाजपा मुसलमानों को परेशान कर रही

रामगोपाल यादव ने कहा कि यह लगातार अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेटे ने सर्टिफिकेट लगाया था तो क्या मां-बाप को दोषी ठहराया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि कभी ऐसा नहीं हुआ, अब दिक्कत तो यह है इस देश में और खासकर यूपी में अगर कहीं भी मुसलमान आता है तो कैसे उसे परेशान किया जाए और कैसे दंडित किया जाए केवल यही क्राइटेरिया रह गया है।