Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP School Timings: कोहरे के बीच यूपी सरकार का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

UP School Timings: कोहरे के बीच यूपी सरकार का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

लखनऊ। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में 27 दिसंबर 2023 से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे की घनी चादर के बीच उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर जानलेवा एक्सीडेंट भी हुए हैं (Weather Today)। इसीलिए अब उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। […]

Delhi School Winter Vacation
inkhbar News
  • Last Updated: December 28, 2023 11:25:37 IST

लखनऊ। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में 27 दिसंबर 2023 से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे की घनी चादर के बीच उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर जानलेवा एक्सीडेंट भी हुए हैं (Weather Today)। इसीलिए अब उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम है। वहीं, ठंड और कोहरे की वजह से छोटे बच्चे भी काफी परेशान हैं। इन्हीं बातों और मौसम की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है। साथ ही स्कूल के समय में भी बदलाव किया है।

दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में 28 और 29 दिसंबर 2023 को छुट्टी रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार की ये छुट्टी ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए दी गई है। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी ज्यादातर स्कूल बंद ही रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने विंटर वेकेशन की घोषणा पहले ही कर दी थी। जिसके मुताबिक, सभी स्कूलों में 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक छुट्टी रहेगी।

अलर्ट जारी

वहीं उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते ठंड में और बढ़ोतरी होगी। उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि 1 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सदर्न भाग में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि पूर्वांचल और पश्चिमांचल में बरसात नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में चार दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा।