Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP School Closed: लखनऊ-नोएडा और गोरखपुर समेत यूपी के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, ठंड के कारण फैसला

UP School Closed: लखनऊ-नोएडा और गोरखपुर समेत यूपी के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, ठंड के कारण फैसला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर की वजह से स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा हो गई है। राजधानी लखनऊ में भीषण शीतलहर के कारण स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं, डीएम सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक राजधानी लखनऊ में 8वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी […]

15 Days Winter Vacation
inkhbar News
  • Last Updated: January 7, 2024 10:47:11 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर की वजह से स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा हो गई है। राजधानी लखनऊ में भीषण शीतलहर के कारण स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं, डीएम सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक राजधानी लखनऊ में 8वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है, अब सुबह 10 बजे से 3 बजे कक्षाएं चलेंगी। इसके साथ ही स्कूलों में यूनिफॉर्म की बाध्यता भी खत्म की गई है।

इन जिलों में भी बढ़ी छुट्टी

इसके अलावा बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह की ओर से स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। डीएम के आदेश पर बुलंदशहर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। गोरखपुर में भी भीषण शीतलहर और ठंड को देखते हुए गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल-कॉलेजों में 10 जनवरी तक छुट्टी का आदेश दिया है।

देशभर में मौसम का हाल

देश के कई राज्‍यों में अभी सर्दी का स‍ितम जारी रहेगा। मौसम व‍िभाग की तरफ से की गई भव‍िष्‍यवाणी में अगले 2 से 3 द‍िनों तक उत्तर भारत और उत्तर पश्‍च‍िम भारत के कई राज्‍यों में न्‍यूनतम तापमान में ग‍िरावट आएगी. तापमान में ग‍िरावट आने की वजह से कोल्‍ड डे से लेकर सी‍व‍ियर कोल्‍ड डे की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना है। साथ ही अगले दो-तीन द‍िनों तक घने कोहरे के छाए रहने की उम्मीद जताई है, ज‍िससे लोगों की मुश्‍क‍िलें और बढ़ने वाली हैं। उत्तर पश्‍च‍िम, मध्‍य तथा दक्ष‍िण भारत के कई राज्‍यों में ओलावृष्‍ट‍ि और बार‍िश होने का अनुमान भी जताया गया है।