Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • यूपी: 16 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज को मिला पहला कमिश्नर

यूपी: 16 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज को मिला पहला कमिश्नर

उत्तर प्रदेश:  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने आधी रात प्रदेश में 16 आईपीएस अधिकरियों का ट्रांसफर किया है। अभी हालही में राज्य में बने तीन नए कमिश्नरेट गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही नोएडा पुलिस आयुक्त समेत कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया […]

(सांकेतिक तस्वीर)
inkhbar News
  • Last Updated: November 29, 2022 09:13:20 IST

उत्तर प्रदेश: 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने आधी रात प्रदेश में 16 आईपीएस अधिकरियों का ट्रांसफर किया है। अभी हालही में राज्य में बने तीन नए कमिश्नरेट गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही नोएडा पुलिस आयुक्त समेत कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। सोमवार रात को जारी किए गए एक राजकीय आदेश में यह जानकारी दी गई।

इस आदेश में कई लोगों के नाम थे जिनका तबादला किया गया था उनके नाम है-अजय मिश्रा, प्रीतिंदर सिंह और रमित शर्मा। इन सभी को गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर भी किया गया है।

लक्ष्मी सिंह नोएडा की नई पुलिस आयुक्त

इन कल रात को हुए तबादलों के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। आदेश के अनुसार गौतमबुद्ध नगर के पुराने आईपीएस अलोक सिंह का ट्रांसफर लखनऊ में स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय में उच्च पुलिस महानिदेशक के रूप में किया गया है। इसी तरह अशोक मुथा जैन को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

पहले किया गया था 8 IAS का ट्रांसफर

बता दें कि इससे पहले राज्य के आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर किया गया था। इस ट्रांसफर के बाद वेटिंग के तीन आईएएस अधिकारियों को भी नया पद देने का आदेश दे दिया गया। इसे पहले, बीते लंबे वक़्त से राज्य में वेटिंग केअधिकारीयों को नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा चल रही था। प्रशासन के द्वारा जारी नोटिस में वित्तीय विभाग में विशेष सचिव के पद पर आईएएस अफसर महेंद्र सिंह को अब गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। वहीं ग्राम्य विकास के मनरेगा में रेणु तिवारी को अपर आयुक्त बना दिया गया है। इससे पहले रेणु तिवारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में विशेष सचिव के पद पर थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव