Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP Zila Panchayat Adhyaksh Election: यूपी में जिला पंचायत की 53 सीटों पर वोटिंग आज, बीजेपी और सपा की सीधी टक्कर

UP Zila Panchayat Adhyaksh Election: यूपी में जिला पंचायत की 53 सीटों पर वोटिंग आज, बीजेपी और सपा की सीधी टक्कर

UP Zila Panchayat Adhyaksh Election: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज शनिवार को है। यूपी के 75 जिलों में से आज 53 सीटों पर वोटिंग होने वाली है।

UP Zila Panchayat Adhyaksh Election
inkhbar News
  • Last Updated: July 3, 2021 11:10:44 IST

UP Zila Panchayat Adhyaksh Election: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज शनिवार को है। यूपी के 75 जिलों में से आज 53 सीटों पर वोटिंग होने वाली है।

दरअसल 22 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदेश में निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिनमें से 21 बीजेपी के हैं, वहीं 1 जिला पंचायत अध्यक्ष सपा से निर्विरोध चुना गया है। जिसके बाद से ही काफी बवाल हुआ। सपा ने बीजेपी पर पर्चा न भरने को लेकर हमला बोला।

जिला पंचायत चुनावों के बाद से ही सूबे में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी थी. भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) और समाजवादी पार्टी(सपा) की ओर से दावा किया जा रहा था कि उन्हीं के सबसे ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीते हैं और अध्यक्ष भी उन्हीं के बनेंगे।

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों को ज्यादा अहमियत दी जा रही है। माना जा रहा है कि जिस पार्टी का दमखम जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में ज्यादा बेहतर नजर आएगा, वही पार्टी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कब होगी वोटिंग

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग के बाद तत्काल काउंटिंग शुरू की जाएगी। मतगणना के नतीज भी आज देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।

Narendra Modi Cabinet Expansion : पीएम नरेंद्र मोदी का मेगा कैबिनेट विस्तार जल्द, यहां जानें पूरी डिटेल्स

LPG Cylinder Price Hike: सिलेंडर के दाम में लगी आग, जुलाई के पहले दिन ही 25.50 रुपये महंगी हुई रसोई गैस

Tags