Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UPSC Topper: कौन हैं UPSC टॉपर शक्ति दुबे, जिसने संगम नगरी का नाम किया रौशन

UPSC Topper: कौन हैं UPSC टॉपर शक्ति दुबे, जिसने संगम नगरी का नाम किया रौशन

UPSC CSE Final Result: सिविल सर्विस एग्‍जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने इस बार टॉप किया है।

UPSC topper Shakti Dubey
inkhbar News
  • Last Updated: April 22, 2025 15:12:24 IST

UPSC CSE Final Result: सिविल सर्विस एग्‍जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने इस बार टॉप किया है। UPSC टॉपर्स की टॉप 5 में 3 लड़कियां हैं। वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां हैं। आइये जानते हैं टॉपर शक्तिदुबे के बारे में-

कौन हैं UPSC टॉपर शक्ति दुबे UPSC topper Shakti Dubey

ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं। शक्ति ने 2016 में बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक किया था, इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। शक्ति दुबे ने 2018 से UPSC के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। जानकारी के मुताबिक शक्ति ने ऑप्शनल सब्जेक्ट में राजनीति विज्ञान और इंटरनेशनल रिलेशंस रखा था।

UPSC CSE 2024 टॉपर्स

  1. शक्ति दुबे
  2. हर्षिता गोयल
  3. अर्चित पराग डोंगरे
  4. शाह मारगी चिराग
  5. आकाश गर्ग
  6. कोमल पुनिया
  7. आयुषी बंसल
  8. राज कृष्ण झा
  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
  10. मयंक त्रिपाठी

IAS के 180 पदों पर होगी नियुक्ति

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), जो देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक मानी जाती है, उसके लिए इस बार कुल 180 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 73 पद सामान्य वर्ग के लिए, 24 पद अनुसूचित जाति (SC), 13 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 52 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 18 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित हैं।

 

हनीमून की कर रहे हैं प्लानिंग? हिमाचल की ये खूबसूरत जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार

 

Tags

UPSC