Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश: शादी के पांच महीने बाद ही बहू ने बेटी को दिया जन्म, ससुराल वाले हैरान

उत्तर प्रदेश: शादी के पांच महीने बाद ही बहू ने बेटी को दिया जन्म, ससुराल वाले हैरान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक महिला शादी के 5 महीने बाद ही मां बन गई. महिला ने बेटी को जन्म दिया है. ये नजारा देख ससुराल वाले हैरान रह गए. इसके बाद घर में झगड़ा शुरू हो गया और महिला को ससुराल […]

daughter in law
inkhbar News
  • Last Updated: December 15, 2023 10:50:46 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक महिला शादी के 5 महीने बाद ही मां बन गई. महिला ने बेटी को जन्म दिया है. ये नजारा देख ससुराल वाले हैरान रह गए. इसके बाद घर में झगड़ा शुरू हो गया और महिला को ससुराल वालों ने अपनाने से इनकार कर दिया. ससुराल वालों के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, वहीं लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के मायके वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

इसी साल हुई शादी

वहीं दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. यह मामला कौशांबी जिले के करारी कस्बे का है और यहां की रहने वाली एक महिला ने बताया कि संदीपन घाट क्षेत्र में 20 मई 2023 को उसने बेटे का विवाह किया था. शादी के एक महीने बाद बहू मायके चली गई. महिला के मुताबिक शादी के ठीक 5 महीने 12 दिन बाद बहू के मां बनने की खबर आई और इससे ससुराल वाले दंग रह गए।

ससुराल वालों ने अपनाने से किया इनकार

महिला ने आगे बताया कि बहू ने बेटी को जन्म दिया था और यह बात लड़की के मायके वालों ने छिपा रखी थी. उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद बहू अपनी नवजात बेटी के साथ ससुराल पहुंची तो उन्होंने बहू को अपनाने से इनकार कर दिया. महिला का आरोप है कि अपनाने से इनकार पर बहू ने हंगामा खड़ा कर दिया. इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वहीं दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़े : 

The Kerala Story: अदा शर्मा ने केरला स्टोरी के आलोचकों को दिया करारा जवाब, कही ये बात

सेना की महिला अधिकारी अब चलाएगीं तोप और रॉकेट,आर्टिलरी रेजीमेंट में पहले बैच को मिला कमीशन