Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • IPS Transfer: UP में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 3 जिलों के SP बदले गए

IPS Transfer: UP में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 3 जिलों के SP बदले गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात कई IPS अफसरों के तबादले हुए हैं। यह ट्रांसफर कई बड़े पदों के अधिकारियों के भी हुए हैं। तबादलों के बाद अंबेडकर नगर, महाराजगंज और हाथरस के एसपी बदल दिए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ (Lucknow) के साइबर क्राइम एसपी का भी ट्रांसफर किया गया है। वहीं प्रयागराज […]

UP Police, Police  Transfer, CM Yogi, Yogi Aditynath, IPS officers,Anant Dev,UP Government, hindi news, india news
inkhbar News
  • Last Updated: December 7, 2023 08:00:04 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात कई IPS अफसरों के तबादले हुए हैं। यह ट्रांसफर कई बड़े पदों के अधिकारियों के भी हुए हैं। तबादलों के बाद अंबेडकर नगर, महाराजगंज और हाथरस के एसपी बदल दिए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ (Lucknow) के साइबर क्राइम एसपी का भी ट्रांसफर किया गया है। वहीं प्रयागराज (Prayagraj) के अपर पुलिस आयुक्त का भी तबादला किया गया है।

इन लोगों का हुआ तबादला

बांदा में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनात विपिन कुमार मिश्रा को अब वाराणसी का पुलिस उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह को अब पीटीएस मेरठ का पुलिस उपमहानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। पीएसी वाराणसी के अजय कुमार सिंह को बांदा में पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।

तीन जिलों के एसपी बदले गए

आज किए गए तबादलों में तीन जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं। मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक का पद संभाल रहे कल्पना सक्सेना को अब गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिमेमेदारी दी गई है। महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ को अंबेडकरनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं आगरा पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त सोमेंद्र मीना को महाराजगंज के नए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।