Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश: दबंगों ने पहले झोपड़ी में आग लगाई और उसके बाद महिलाओं को पीटा, 8 के खिलाफ केस

उत्तर प्रदेश: दबंगों ने पहले झोपड़ी में आग लगाई और उसके बाद महिलाओं को पीटा, 8 के खिलाफ केस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक घर में आग लगा दी. यहां रहने वाली महिलाओं से दंबंगों का कई दिनों से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि दबंगों ने पहले लोहे की छड़ों से घर की दीवारें […]

UP News
inkhbar News
  • Last Updated: May 22, 2023 10:33:21 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक घर में आग लगा दी. यहां रहने वाली महिलाओं से दंबंगों का कई दिनों से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि दबंगों ने पहले लोहे की छड़ों से घर की दीवारें तोड़ी और उसके बाद उनकी घर में आग दी. घर की महिलाओं ने इस पर विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें पीटा. पुलिस के आने से पहले दंबंग मौके से भाग गए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव की कांति देवी का गांव के ही दुर्गेश तिवारी से पुरानी किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसके बाद दुर्गेश तिवारी बीते शनिवार को अपने दोस्त मनोज मिश्रा, कुलदीप शर्मा और अन्य दबंगों के साथ महिला के घर पहुंचा और हमला बोल दिया. इन लोगं ने सबसे पहले महिला के घर को तोड़ने का प्रयास किया और उसके बाद दंबगों ने उसके घर में आग लगा दी। इस पर कांति देवी ने विरोध किया तो उसे पीटा।

पुलिस अधिकारी ने दी ये जानकारी

इस सबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई ने बताया कि लक्ष्मणपुर गांव की रहने वाली कांति देवी का दुर्गेश तिवारी नामक व्यक्ति से विवाद था. बीते शनिवार को दुर्गेश अपने दोस्तों के साथ 15 गाड़ियों में लोगों को भरकर महिला के घर पहुंचा और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में बीते शनिवार के दिन 8 आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी जरूर पढ़ें-

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “