Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, सीएम योगी ने विधानसभा पहुंचकर डाला वोट

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, सीएम योगी ने विधानसभा पहुंचकर डाला वोट

लखनऊ। देश में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तड़के विधानसभा पहुंचकर वोट किया हैं. देश के 15वें राष्ट्रपति चुनने के लिए करीब 4800 सांसद और विधायक आज सुबह 10 से वोटिंग कर रहे हैं। मतदान की प्रकिया शाम 5 बजे तक जारी […]

राष्ट्रपति चुनाव
inkhbar News
  • Last Updated: July 18, 2022 12:06:26 IST

लखनऊ। देश में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तड़के विधानसभा पहुंचकर वोट किया हैं. देश के 15वें राष्ट्रपति चुनने के लिए करीब 4800 सांसद और विधायक आज सुबह 10 से वोटिंग कर रहे हैं। मतदान की प्रकिया शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। बता दें कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी वोट डाला हैं. वहीं, चुनाव मतदान के बाद 21 जुलाई को मतों की गणना होगी और 25 जुलाई को देश के अगले राष्ट्रपति शपथ लेंगे।

द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच टक्कर

गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा चुनावी मैदान में आमने सामने खड़े हुए हैं। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार है. तो वहीं, विपक्ष ने चुनावी मैदान में यशवंत सिन्हा को उतारा हैं। दोनों के बीच राष्ट्रपति पद के लिए जंग जारी हैं।

4800 सांसद विधायक करे रहे हैं मतदान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज लोकसभा के 543 सांसद, राज्यसभा के 233 सांसद मतदान कर रहे हैं। इसके साथ ही देश भर के 4 हजार 33 विधायक भी वोट डाल रहे हैं। सांसद और विधायकों को मिलाकर कुल 4 हजार 8 सौ 9 सदस्य आज देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं।

संसद भवन के कमरा नंबर 63 में वोटिंग

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन के कमरा नंबर 63 में सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा देश के सभी राज्यों की विधानसभाओं में विधायक मतदान कर रहे हैं।

वोटिंग से पहले यशवंत सिन्हा ने की अपील

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से पहले विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने वीडियो संदेश के जरिए सभी सांसद और विधायको से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि इस साल का राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। इसीलिए सभी अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनें और मुझे अपना वोट दें।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण