Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ भी सकते हैं, अयोध्या में गरजे सीएम योगी

राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ भी सकते हैं, अयोध्या में गरजे सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि इसी अयोध्या में सूर्यवंश की परंपरा में श्री हरि विष्णु के अवतार के रूप में भगवान श्री राम हैं। भगवान श्री राम की धरती पर आयोजित हुआ यह सम्मेलन अपने आप में अद्भुत है। मैं इसे इसलिए भी अद्भुत कहूंगा कि इतने सालों तक अयोध्या मौन रही।

CM Yogi-Ayodhya
inkhbar News
  • Last Updated: March 21, 2025 14:14:49 IST

अयोध्या/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस वक्त अयोध्या के दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम राम मंदिर के लिए सत्ता को भी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए तीन पीढ़ियां समर्पित रही हैं।

सीएम योगी ने क्या कहा

योगी ने कहा कि अब प्रदेश में दंगे नहीं बल्कि जश्न हो रहे हैं। महाकुंभ के दौरान अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर जश्न मनाया जा रहा था। पिछले आठ सालों में उत्तर प्रदेश ने अपनी अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाया है। आठ साल पहले हमारी अर्थव्यवस्था 12 लाख 75 हजार करोड़ थी। आज यह बढ़कर 27 लाख 51 हजार करोड़ हो गई है। प्रति व्यक्ति आय 43 हजार से बढ़कर एक लाख रुपये हो गई है।

जिसने राम लिखा…

सीएम योगी ने आगे कहा कि इसी अयोध्या में सूर्यवंश की परंपरा में श्री हरि विष्णु के अवतार के रूप में भगवान श्री राम हैं। भगवान श्री राम की धरती पर आयोजित हुआ यह सम्मेलन अपने आप में अद्भुत है। मैं इसे इसलिए भी अद्भुत कहूंगा कि इतने सालों तक अयोध्या मौन रही। जबकि सच तो यही है कि जिसने भी राम पर लिखा वह महान हो गया।

यह भी पढ़ें-

UP: भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का हंटर, सीनियर IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश सस्पेंड

Tags