Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • कर्ज ने ली मासूमों की जान, बेटे ने खत्म किया अपना परिवार, जहर खाकर दिया कबूलनामा !

कर्ज ने ली मासूमों की जान, बेटे ने खत्म किया अपना परिवार, जहर खाकर दिया कबूलनामा !

एक कलयुगी बेटे ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया. बड़े-बूढ़ों का मारते समय जब बीच में गर्लफ्रेंड आई तो उसने उसे भी नहीं बख्शा और मौत के घाट उतर दिया।

Kerala shocking news
inkhbar News
  • Last Updated: February 28, 2025 16:20:44 IST

नई दिल्ली : केरला के वेंजरमूडू में चौंका देने वाली घटना सामने आई है। 23 साल के अफान ने 24 फरवरी 2025 को अपने परिवार के पांच लोगों के साथ अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की बात कबूल की। मारे गए लोगों में उसका छोटा भाई अफसान, दादी सलमा बीवी, चाचा लतीफ, चाची शाहिदा और गर्लफ्रेंड फरसाना शामिल थी। उसने अपनी मां पर भी हमला किया लेकिन वो बच गई और जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है।

हत्या की वजह

बताया जा रहा है कि अफान ने ये सारी हत्याएं पैसों की तंगी और कर्ज से परेशान होकर की। उसके ऊपर भारी कर्ज़ था। उसका पिता अब्दुल रहीम सऊदी अरब में काम करता था। वहां से बिजनेस में करीब 15 लाख रूपये का नुकसान हुआ। आर्थिक तंगी के कारण वह घर पैसे नहीं भेज पा रहा था, जिससे परिवार की मुश्किलें बढ़ गई।

GF को क्यों मारा

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन अफान ने सबसे पहले अपनी मां पर हमला किया। फिर वह अपनी दादी के घर गया, जहां उसने उनकी हत्या कर दी और उनकी सोने की चेन लेकर 15 हजार रुपये में बेच दी। इसके बाद वह अपने चाचा-चाची के घर गया और जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने उनकी भी हत्या कर दी। आखिर में उसने अपने छोटे भाई और प्रेमिका की हत्या कर दी।

हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद 

हत्या के बाद अफान ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन बच गया। इसके बाद वह वेंजरामूडु पुलिस स्टेशन गया और अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी बरामद कर लिया है और इस बात की पुष्टि की है कि अफान ने अकेले ही यह काम किया था।

 

 

 

यह भी पढ़ें :-

 

कियारा-सिद्धार्थ ने फैंस को दी Good News, एक्ट्रेस जल्द ही बनेंगी मां, पोस्ट वायरल