Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दहेज में कूलर-फ्रिज नहीं मिला तो काट दी पत्नी की चोटी, हरदोई में पति की हैवानियत

दहेज में कूलर-फ्रिज नहीं मिला तो काट दी पत्नी की चोटी, हरदोई में पति की हैवानियत

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक शख्स ने ब्यूटी पार्लर पहुंचकर अपनी पत्नी की चोटी काट दी. मामले को लेकर महिला के पिता का आरोप है कि ऐसा दहेज न देने न देने के चलते किया गया. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के पति ने इसलिए चोटी काटी क्योंकि उसे पत्नी द्वारा ब्यूटी पार्लर में भौंहे बनवाना पसंद नहीं आ रहा था.

Dahej me kategi choti
inkhbar News
  • Last Updated: April 20, 2025 11:22:06 IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक शख्स ने ब्यूटी पार्लर पहुंचकर अपनी पत्नी की चोटी काट दी। वजह यह बताई जा रही हैं की दहेज़ न मिलने को लेकर पति काफी गुस्से में था। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के पति ने इसलिए चोटी काटी क्योंकि उसे पत्नी द्वारा ब्यूटी पार्लर में भौंहे बनवाना पसंद नहीं आ रहा था।

कहाँ हुई थी यह घटना ?

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक शख्स को शनिवार को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की चोटी काट दी। उसने ऐसा तब किया, जब पत्नी अपनी भौंहें बनवाने के लिए ब्यूटी पार्लर गई हुई थी, इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी  को दी. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में हैं।

अपनी ही पत्नी की चोटी काटने पर था पति मजबूर

पुलिस के अनुसार महिला के पिता राधाकृष्ण ने घटना के बाद उसके पति रामप्रताप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। राधाकृष्ण ने कहा की उनकी बेटी की शादी करीब एक साल पहले रामप्रताप से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उससे दहेज़ के लिए परेशान करने लग गए थे। साथ ही साथ उसके ससुराल वाले कूलर और फ्रिज की भी मांग करने लगे थे।

Read Also: आधी रात को घर बुलाकर समधी से संबंध बनाती थी समधन, रात भर नहीं खुलता था दरवाजा, अब साथ में हो गई फरार

Read Also: हिन्दुओं को गद्दार कहने वाले सांसद से मिलेंगे अखिलेश! आगरा में समाजवादियों का जमावड़ा, करणी सेना को खुला चैलेंज