Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • आगरा में ताज महोत्सव नहीं देखा तो क्या देखा … , बॉलीवुड स्टार्स करेंगे शिरकत

आगरा में ताज महोत्सव नहीं देखा तो क्या देखा … , बॉलीवुड स्टार्स करेंगे शिरकत

ताजनगरी का ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा। राजकीय महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी खास तैयारियां की गई हैं। ताज महोत्सव को थ्री लेयर की सुरक्षा से लैस किया गया है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ताज महोत्सव में 8 एसीपी तैनात किए गए हैं।

Taj Mahotsav Dharaohar 2025
inkhbar News
  • Last Updated: February 17, 2025 20:35:51 IST

आगरा: कला, शिल्प, व्यंजन और संस्कृति का उत्सव ताजमहल की छांव में शुरू होने जा रहा है। शिल्पग्राम स्थित मुक्ताकाशी मंच से ताज महोत्सव का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। इस बार प्रशासन ने ताज महोत्सव की पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही महोत्सव में बॉलीवुड कलाकार भी शिरकत करेंगे।

थ्री लेयर की सुरक्षा से लैस

ताजनगरी का ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा। राजकीय महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी खास तैयारियां की गई हैं। ताज महोत्सव को थ्री लेयर की सुरक्षा से लैस किया गया है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ताज महोत्सव में 8 एसीपी तैनात किए गए हैं। ताज महोत्सव में आने वाले पर्यटकों और दर्शकों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ताज महोत्सव में 17 इंस्पेक्टर, 70 सब इंस्पेक्टर, 250 कांस्टेबल सुरक्षा की कमान संभालेंगे। ताजमहल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि 18 फरवरी से ताज महोत्सव शुरू हो रहा है। जिसमें हर साल उम्मीद से ज्यादा पर्यटक आते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए तीन लेयर की सुरक्षा योजना तैयार की गई है। सबसे पहले पुलिस बैरिकेडिंग पर आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखेगी।

सादे कपड़ों में पुलिस तैनात

इसके साथ ही अंदर भी सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ताज महोत्सव में 8 एसीपी, 17 इंस्पेक्टर, 60 पुरुष सब इंस्पेक्टर, 10 महिला सब इंस्पेक्टर और 250 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। ताज महोत्सव में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय दर्शकों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए आगरा पुलिस ने भी नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके चलते यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

बॉलीवुड कलाकार भी होंगे शामिल

आगरा में शुरू हो रहे ताज महोत्सव की थीम इस बार महाकुंभ के नाम पर रखी गई है। संस्कृति के महाकुंभ ताज महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ताज महोत्सव में देशभर की शिल्पकला, खान-पान, परिधान और क्षेत्रीय उत्पादों का संगम होगा। ताज महोत्सव में आने वाले पर्यटक एक ही परिसर में पूरे भारत का नजारा देख सकेंगे। लजीज क्षेत्रीय व्यंजन जो अपने-अपने क्षेत्र में खास पहचान रखते हैं। ताज महोत्सव में आप खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके साथ ही ताज महोत्सव के मुख्य मंच पर बॉलीवुड के बड़े कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी। ताज महोत्सव को भव्य रूप दिया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें :-

सरकार दिल्ली भूकंप प्रबंधन के लिए तैयार, सर्वे में लोगों ने कर दी भूकंपरोधी घरों की मांग

29 करोड़ रुपये आया घर का बिजली बिल, परिवार के उड़े होश, मंत्री को देना पड़ा दखल

मुफ्त में होगा इलाज, मिलेगी नौकरी और ढेर सारा पैसा बस अपनाना होगा ईसाई धर्म, बच्चों की मति भ्रष्ट

छावा स्टार कास्ट में इस एक्टर को मिला मोटा पैसा, अक्षय खन्ना की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

तालिबान जल्द लेगा हवाई हमले का बदला, पाकिस्तानी की चुप्पी खली …, सर्वे में सामने आए पाक के नापाक इरादे