Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • प्रयागराज में महाकुंभ से पहले बड़ा हादसा, ब्रिज टावर गिरा, 8 मजदूर घायल, 3 की हालत गंभीर

प्रयागराज में महाकुंभ से पहले बड़ा हादसा, ब्रिज टावर गिरा, 8 मजदूर घायल, 3 की हालत गंभीर

ब्रिज टावर गिरने से शनिवार को तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में कुल पांच मजदूर घायल हुए हैं। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।

Prayagraj Tower Collapse
inkhbar News
  • Last Updated: December 28, 2024 19:15:20 IST

लखनऊ: प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी बीच प्रयागराज में एक बड़ा हादसा हो गया। प्रयागराज में बिजली का तार खींचते समय ब्रिज टावर गिरने से हादसा हो गया। इस हादसे में कुल पांच मजदूर घायल हुए हैं। ब्रिज टावर के नीचे दबने से एक मजदूर का पैर कट गया है। जिस मजदूर का पैर कटा है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दो मजदूरों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं, अन्य तीन मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन मजदूरों की हालत गंभीर

ब्रिज टावर गिरने से शनिवार को तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में कुल पांच मजदूर घायल हुए हैं। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। यह घटना प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

कैसे हुई यह घटना

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने ब्रिज टॉवर गिरने से हुए हादसे की पुष्टि की है। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। वहां मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना में घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गौरतलब है कि यह हादसा उस समय हुआ जब पुल के टावर के तार को मशीन के जरिए खींचा जा रहा था।

मशीन से खींचा गया

जब ब्रिज टावर के तार को मशीन के जरिए खींचा जा रहा था, तभी टावर अचानक गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद वहां दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया और फिर उन घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

यह भी पढ़ें :-

BSNL करेगा बड़ा फैसला, 19 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी

नीतीश कुमार कुर्सी बचाने के लिए चल पड़े दिल्ली, जल्द पलट सकता है तख्ता ! जानें यहां पूरी बात

महिला स्‍पोर्ट्स शूज पहनकर गई ऑफिस, मालिक ने दिया टर्मिनेशन लेटर, अब कंपनी देगी ₹30 लाख