Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मुस्लिम लड़कों ने नाबालिग हिन्दू लड़की के हाथ पर बने ‘ॐ’ को तेजाब से जलाया, फिर किया…

मुस्लिम लड़कों ने नाबालिग हिन्दू लड़की के हाथ पर बने ‘ॐ’ को तेजाब से जलाया, फिर किया…

Gangrape: यूपी के मुरादाबाद में दो महीने तक चार युवकों ने नाबालिग लड़की से दरिंदगी की. गैंगरेप के अलावा उसे इस कदर टॉर्चर किया, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. पुलिस ने चार में से एक दरिंदे को अरेस्ट कर लिया है. चलिए जानते हैं मासूम के साथ हुई बर्बरता की पूरी कहानी...

MINOR Girl Raped
inkhbar News
  • Last Updated: March 6, 2025 18:21:33 IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक 14 वर्षीय लड़की का अपहरण करके उसके साथ दो महीने तक यौन शोषण किया गया। आरोपियों ने न केवल उसके साथ गैंगरेप किया, बल्कि उसके हाथ पर बने धार्मिक चिह्न ‘ॐ को तेजाब से मिटा दिया। इसके अलावा, उसे जबरन मांस खिलाया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना भगतपुर थाना क्षेत्र में हुई है।

लड़की बाजार जा रही थी

लड़की की मौसी ने बताया कि 2 जनवरी 2025 को लड़की कपड़े सिलवाने के लिए बाजार जा रही थी। रास्ते में चार युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर लड़की ने खुद को एक कमरे में पाया, जहां उसके साथ यौन शोषण किया गया।

चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी

लड़की के लापता होने के बाद उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 2 मार्च को आरोपियों ने उसे भगतपुर में छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ लगातार यौन शोषण किया गया और उसे जबरन मांस खिलाया गया। साथ ही, आरोपियों ने उसके हाथ पर बने धार्मिक चिह्न को तेजाब से मिटा दिया और उसके चेहरे पर तेजाब डालने की भी धमकी दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: सगाई से पहले दुल्हन लड़कियों से बनाती थी संबंध, सच सामने आते ही दूल्हा रह गया दंग, मंडप में मच गया हंगामा!

Read Also: चिता की राख से होली खेलने के लिए वाराणसी तैयार, ड्रोन से रखी जाएगी बदमाशों पर नजर

Read Also: मां-पत्नी के जेवर रख दिया गिरवी और महाकुंभ में छाप डाले 30 करोड़, पिंटू मल्लाह की कहानी सुनकर पूरी दुनिया दंग