Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • महाकुंभ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की कतार, जानें कौन होती है नागिन साध्वियां?

महाकुंभ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की कतार, जानें कौन होती है नागिन साध्वियां?

महाकुंभ 2025 के तीसरे दिन गंगा तट पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखा जा रहा है। इस दौरान नागा साधुओं के साथ नागिन साध्वियां नज़र आईं. ये साध्वियां गृहस्थ जीवन से पूरी तरह दूर होती हैं और अपना जीवन कठिन तप और साधना में बिताती हैं।

Mahakumbh 2025, Nagin Sadhvi, naga sadhvi
inkhbar News
  • Last Updated: January 15, 2025 10:49:46 IST

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के तीसरे दिन गंगा तट पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखा जा रहा है। मकर संक्रांति के अवसर पर 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शाही स्नान कर चुके हैं। आज भी बड़ी संख्या में लोग अमृत स्नान के लिए पहुंचे हैं। महानिर्वाणी अखाड़े के 68 महामंडलेश्वर और हजारों साधुओं ने इस पावन स्नान में भाग लिया। इसके साथ ही निरंजनी अखाड़े के 35 महामंडलेश्वर और जूना, आवाहन व पंचाग्नि अखाड़ों के हजारों संतों ने भी स्नान किया। इस दौरान नागा साधुओं के साथ नागिन साध्वियां नज़र आईं, जिसके साथ ही लोगों के बीच ये सवाल भी खड़ा हो गया कि आखिरकार कौन होती है नागिन साध्वियां?

नागिन साध्वियां कौन?

महाकुंभ में नागा साधु तो हमेशा से ही चर्चा का विषय रहते हैं, लेकिन इस बार नागिन साध्वियों ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींच लिया है। ये साध्वियां गृहस्थ जीवन से पूरी तरह दूर होती हैं और अपना जीवन कठिन तप और साधना में बिताती हैं। नागा साध्वियों का पहनावा पुरुष नागा साधुओं से भिन्न होता है। वे दिगंबर नहीं होतीं, बल्कि केसरिया रंग का वस्त्र धारण करती हैं, जिसे गंती कहा जाता है।

Naga Sadhu in Prayagraj

सख्त नियमों का पालन

नागिन साध्वियां अपना जीवन कठोर अनुशासन के तहत जीती हैं। वे दिन में केवल एक बार भोजन करती हैं और पीरियड्स के दौरान स्नान की बजाय गंगा जल का छिड़काव करती हैं। माथे पर तिलक लगाना उनके लिए अनिवार्य होता है। नागा साधु बनने की प्रक्रिया में इन्हें भी 10-15 साल तक ब्रह्मचर्य का पालन करना पड़ता है। इस दौरान वे जीवित रहते हुए पिंडदान और मुंडन कराकर संन्यास लेती हैं। महाकुंभ के समापन के बाद ये साध्वियां पर्वतों पर चली जाती हैं। इन्हें माई, अवधूतानी या नागिन के नाम से पुकारा जाता है। इनका स्नान पुरुष नागा साधुओं के बाद होता है।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में पहुंची सबसे सुंदर साध्वी की असलियत आई सामने, लोग बोले हे महादेव…!