Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मनमोहन सिंह के लिए ऐसा प्यार, कोयले से बनाई तस्‍वीर, कुछ इस तरह दी श्रद्धांजलि

मनमोहन सिंह के लिए ऐसा प्यार, कोयले से बनाई तस्‍वीर, कुछ इस तरह दी श्रद्धांजलि

गुरुवार को 92 साल की उम्र में मनमोहन सिंह का निधन हो गया। लंबे समय उम्र संबंधी बीमारियों का उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार शाम घर पर अचेत होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया जहां रात...

Tribute To manmohan singh
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2024 16:35:53 IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में चित्रकार जुहैब खान ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कोयले से उनकी तस्वीर बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जुहैब समसामयिक घटनाओं पर आधारित अपनी चित्रकारी के लिए जाने जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर बनाने के बारे में उन्होंने कहा कि आज एक दुखद समाचार आया कि पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह हमारे बीच नहीं रहे। यह देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, विशेष रूप से आर्थिक क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है। इसी कारण मैंने कोयले से छह फीट लंबा चित्र तैयार कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

92 वर्ष में हुआ निधन

ज्ञात हो कि मनमोहन सिंह का निधन 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को हुआ। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इलाज करा रहे थे। गुरुवार शाम को जब वे घर पर उनकी तबियत बिगड़ी, उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया, जहां रात 9:51 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है और केंद्र सरकार ने उनके निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। कई राज्य सरकारों ने भी शोक की घोषणा की है।

दो बार रहे देश के प्रधानमंत्री

मनमोहन सिंह ने 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। 2004 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद उन्होंने देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने यूपीए-1 और यूपीए-2 में प्रधानमंत्री पद संभाला और दो बार 22 मई 2004 तथा 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री बने। डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह नामक स्थान पर हुआ था, जो वर्तमान पाकिस्तान का हिस्सा है। उनके पिता का नाम गुरमुख सिंह और मां का नाम अमृत कौर था। उन्होंने 1958 में गुरशरण कौर से विवाह किया और उनकी तीन बेटियां हैं उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह।

Read Also: दिल्ली चुनाव कैश विवाद: संजय सिंह ने की ED में शिकायत, प्रवेश वर्मा बोले खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे