Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • हलाला से परेशान होकर रिद्धि बन गई रहीमा, इस्लाम छोड़कर हिंदू युवक से रचाई शादी, अब घूम-घूमकर पढ़ रही गायत्री मन्त्र

हलाला से परेशान होकर रिद्धि बन गई रहीमा, इस्लाम छोड़कर हिंदू युवक से रचाई शादी, अब घूम-घूमकर पढ़ रही गायत्री मन्त्र

बरेली की रहने वाली मुस्लिम युवती ने अपना धर्म बदल लिया है। बताया जाता है कि लड़की मुस्लिम धर्म में ट्रिपल तलाक और हलाला से परेशान थी। उसने अपने साथ काम करने वाले हिन्दू युवक से शादी कर लिया।

Uttar pradesh
inkhbar News
  • Last Updated: February 28, 2025 10:40:40 IST

लखनऊ। बरेली की रहने वाली मुस्लिम युवती ने अपना धर्म बदल लिया है। बताया जाता है कि लड़की मुस्लिम धर्म में ट्रिपल तलाक और हलाला से परेशान थी। उसने अपने साथ काम करने वाले हिन्दू युवक से शादी कर लिया। पंडित केके शंखधार ने दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करवाया। रहीमा से वह रिद्धि बन गई। अब गायत्री मन्त्र पढ़ रही है।

मिल रही धमकी

धर्म बदलने के बाद रिद्धि ने कहा कि मेरे पति दीपक अलग धर्म के थे। परिवार वालों ने हमारे रिश्ते को नहीं अपनाया। शादी के बाद से मुझे धमकी दे रहे हैं। जान को खतरा है। रहीमा दिल्ली में रहती है। दीपक भी दिल्ली में रहकर सिलाई फैक्ट्री में जॉब करता है। यहीं रहीम से उसकी मुलाकात हुई। दोनों 2 साल से एक दूसरे को जानते हैं। रहीम के मुस्लिम होने की वजह से शादी में अड़चने आ रही थी।

हलाला होता है वहां

दीपक के परिवार वाले इस शादी को राजी हो गए लेकिन रहीमा के घरवालों ने उसे नहीं अपनाया। इस वजह से दोनों ने भागकर शादी कर ली। रहीमा का कहना है कि उसे सजना-संवारना अच्छा लगता है। अब वह मांग में सिंदूर लगा रही है। गले में मंगलसूत्र पहनती है। हिन्दू लोग महिलाओं का सम्मान करते हैं। मुस्लिमों में महिलाओं की स्थिति बदतर है। यहाँ शादी 7 जन्मों का बंधन है तो इस्लाम में तीन बार तलाक बोलकर खत्म कर देते हैं। वहां महिलाओं का हलाला कराया जाता है।

 

किराये का कमरा लेकर यौन संबंध बना रहे दो मुसलमानों को लोगों ने पकड़ा, मुल्लानी ने कोड़े मारकर उधेड़ दी चमड़ी

हिंदू जुड़े रहो वरना क्रूर नरसंहार करेंगे मुसलमान… राजा भैया ने गोधरा की दिलाई याद, मुस्लिमों पर आग बनकर बरसे

रातों रात दिल्ली LG ने ले लिया बड़ा फैसला, इस महिला IAS को बना दिया CM रेखा की सेक्रेटरी