रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी रात को हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शराब के नशे में धुत एक लड़की चिल्लाती दिख रही है। दरअसल, बुधवार रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कार ने एक्टिवा स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार में बैठी लड़की बाहर आई और उल्टा हंगामा करने लगी। इसके बाद कार में सवार लड़के और लड़की को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एक लड़का गाड़ी चला रहा था और उसकी गोद में एक रशियन लड़की बैठी हुई थी। दोनों शराब के नशे में धुत थे। इस दौरान कार ने एक्टिवा स्कूटी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया , तो लड़की ने सड़क पर ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। लड़की जोर जोर से रोड पर चिल्लाने लगी। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।
रायपुर
VIP रोड में आधी रात एक तेज़ रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया हैबताया जा रहा कार रशियन युवती चला रही थी युवक की गोद में बैठकर
दोनों नशे में धुत थे,
रशियन युवती ने मौके पर जमकर हंगामा कियापुलिस ने दोनों को… pic.twitter.com/tRVNx20ml8
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) February 6, 2025
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने पुलिसकर्मियों से भी बदतमीजी से पेश आना शुरू कर दिया। महिला ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने लड़का और लड़की को हिरासत में ले लिया। रूसी महिला का नाम नोदिरा बताया जा रहा है, जो मूल रूप से उज्बेकिस्तान की रहने वाली है।
ये भी पढ़ेंः- VIDEO: ईरान में नंगे होकर पुलिस की गाड़ी पर चढ़ी महिला के सिर पर सवार था खून, इंजेक्शन लगाकर हुई कंट्रोल, फिर जो हुआ…