Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Video: पहले बनाया वीडियो, फिर पति-पत्नी ने कर ली आत्महत्या, जानिए क्या थी वजह

Video: पहले बनाया वीडियो, फिर पति-पत्नी ने कर ली आत्महत्या, जानिए क्या थी वजह

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर गुरुवार को एक जहर खाकर पारिवारिक विवाद के चलते एक दंपति ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पहले दोनों ने एक वीडियो भी बनाया। इस दुखद घटना के बारे में तब पता चला जब […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: September 12, 2024 09:45:57 IST

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर गुरुवार को एक जहर खाकर पारिवारिक विवाद के चलते एक दंपति ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पहले दोनों ने एक वीडियो भी बनाया। इस दुखद घटना के बारे में तब पता चला जब दो दिन पहले मृतक युवक के पिता ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

पति-पत्नी ने की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार यह मामला आगर मालवा जिले के नलखेड़ा का बताया जा रहा है। इस इलाके के वार्ड 14 निवासी संतोष गोस्वामी की गर्भवती बहू, रानी गोस्वामी, ने सास-ससुर और ननंद के खिलाफ कुछ दिन पहले थाने में प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके कुछ समय बाद संतोष गोस्वामी ने जहर खा लिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। परिवार ने बेटे गोपाल और बहू रानी को इस घटना को लेकर दोषी ठहराना शुरू कर दिया। इसी बात से वह काफी तनाव में रहने लगे। तनाव में आकर दोनों ने भी जहर खा लिया। आत्महत्या से पहले दोनों ने एक वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने अपने दोस्तों को भेजा।

गंभीर अवस्था में मिले

इस घटना के बाद लोग उन्हें वीडियो के आधार पर ढूंढते हुए आगर पहुंचे। वहां कृषि विज्ञान केंद्र के पास उज्जैन रोड पर सुनसान इलाके में दोनों पति-पत्नी गंभीर अवस्था में मिले। इसके बाद दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गोपाल की पहले ही मौत हो चुकी थी। जबकि उसकी पत्नी रानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गोपाल ने अनुरोध किया कि उन्हें पास-पास दफनाया जाए। उन्होंने कहा है कि उन्हें किसी ने मजबूर नहीं किया और वे अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं। इसके साथ ही रानी ने भी वीडियो में अपने बच्चे को दुनिया में न लाने की इच्छा जताई। रानी ने वीडियो में अपने भाई का ख्याल रखने की अपील की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read…

आतंकवाद, टेरर फंडिंग का आरोपी इंजीनियर राशिद जेल से बाहर आते ही बोला- पीएम मोदी का नया कश्मीर होगा नाकाम…

ये हैं दुनिया के सबसे कम कर्ज वाले 4 देश, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान