Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Videos: पहली ही बारिश में बेबस दिखी दिल्ली, सड़क पर सैलाब, गाड़ियों की लंबी लाइन

Videos: पहली ही बारिश में बेबस दिखी दिल्ली, सड़क पर सैलाब, गाड़ियों की लंबी लाइन

Delhi Rain: पहली बारिश के बाद ही दिल्ली का हाल बेहाल हो गया है। शुक्रवार सुबह 4.30 बजे से शुरू हुई बारिश से कई इलाकों में घुटनों तक का पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण कई रास्तों पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गया है। बारिश ने सड़क से लेकर रेल और मेट्रो से लेकर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 28, 2024 10:32:26 IST

Delhi Rain: पहली बारिश के बाद ही दिल्ली का हाल बेहाल हो गया है। शुक्रवार सुबह 4.30 बजे से शुरू हुई बारिश से कई इलाकों में घुटनों तक का पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण कई रास्तों पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गया है। बारिश ने सड़क से लेकर रेल और मेट्रो से लेकर फ्लाइट तक की रफ़्तार धीमी कर दी है। सड़कों पर लंबे जाम लगे हुए हैं।

 

सड़कों पर पानी लबालब भरा हुआ है। बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज पूरे दिन बारिश हो सकती है। इसके अलावा IMD ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रचंड गर्मी की वजह से दिल्लीवासियों को इस बारिश का इन्तजार था। हालांकि बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं।

इधर बारिश के कारण IGI एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है। वहीं 8 लोग घायल बताये जा रहे हैं। दोपहर 2 बजे तक की कई उड़ानें रद्द कर दी गई है।

सड़कों पर लबालब पानी से लगी लंबी जाम, पहली बारिश में डूबी दिल्ली, देखें Videos