Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया का पॉलिटिकल दंगल शुरू, थामा कांग्रेस का हाथ

विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया का पॉलिटिकल दंगल शुरू, थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। इससे पहले वो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले दोनों ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली: कांग्रेस महासचिव […]

विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया
inkhbar News
  • Last Updated: September 6, 2024 15:24:28 IST

नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। इससे पहले वो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले दोनों ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

जुलाना से चुनाव लड़ेंगी विनेश

विनेश का जींद के जुलाना से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। साथ ही दादरी सीट का विकल्प भी उनके लिए खुला हुआ है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक विनेश 11 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। वहीं बजरंग पूनिया को स्टार प्रचारक बनाया जा सकता है। बजरंग बादली सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन सीटिंग विधायक कुलदीप वत्स की जगह पर कांग्रेस ने बजरंग को तरजीह नहीं दी। अब उन्हें संगठन में ही बड़ा पद दिया जा सकता है।

कांग्रेस की बेटी विनेश

बता दें कि दोनों रेसलर 4 सितंबर को राहुल गांधी से मिले थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की थी। विनेश और बजरंग के कांग्रेस ज्वाइन करने के सवाल पर भाजपा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि विनेश देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं। कहा जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में भूपेंद्र हुड्‌डा ने दोनों के लिए टिकट की पैरवी की थी।