Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi MCD Election: दिल्ली MCD चुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 2 बजे तक 30 फीसदी मतदान

Delhi MCD Election: दिल्ली MCD चुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 2 बजे तक 30 फीसदी मतदान

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज निकाय चुनाव के लिए लोग मतदान कर रहे हैं। यहां पर 2 बजे तक कुल 29.87 फीसदी मतदान की प्रकिया पूरी की जा चुकी है। 56 हजार ईवीएम का हो रहा इस्तेमाल दिल्ली में परिसीमन लागू होने के बाद पहली बार निकाय चुनाव की प्रकिया की […]

Delhi MCD elections
inkhbar News
  • Last Updated: December 4, 2022 14:41:53 IST

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज निकाय चुनाव के लिए लोग मतदान कर रहे हैं। यहां पर 2 बजे तक कुल 29.87 फीसदी मतदान की प्रकिया पूरी की जा चुकी है।

56 हजार ईवीएम का हो रहा इस्तेमाल

दिल्ली में परिसीमन लागू होने के बाद पहली बार निकाय चुनाव की प्रकिया की जा रही है। एमसीडी इलेक्शन के लिए पूरे दिल्ली में कुल 13,638 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन वोटिंग प्रकिया को पूरा कराने के लिए 56 हजार ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे तक दिल्ली एमसीडी में कुल 29.87 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं।