Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Gujrat Politics:गुजरात में केजरीवाल पर फेंका गया पानी का बोतल, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

Gujrat Politics:गुजरात में केजरीवाल पर फेंका गया पानी का बोतल, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

गांधीनगरः दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अभी गुजरात दौरे पर है। वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ एक बड़ी घटना हुई। जहां एक गरबा कार्यक्रम के दौरान उनपर पानी का बोतल फेंका गया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब सुरक्षा कर्मियों […]

Arvind kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: October 2, 2022 09:00:55 IST

गांधीनगरः दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अभी गुजरात दौरे पर है। वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ एक बड़ी घटना हुई। जहां एक गरबा कार्यक्रम के दौरान उनपर पानी का बोतल फेंका गया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब सुरक्षा कर्मियों की चूक की वजह से केजरीवाल को इन परेशानियों का सामना करना हो। पोस्ट के जरिए जानते है केजरीवाल से जुड़े ऐसे हादसों के बारे में…

गरबा कार्यक्रम की घटना

गुजरात में आगामी विधानसभा कार्यक्रम को देखते हुए आम आदमी पार्टी चुनाव में प्रचार में लगी हुई है। चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक की भूमिका निभाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गांधीधाम और जूनागढ़ में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान राजकोट के खोडलधाम गरबा कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के ऊपर बोतल फेंका। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि केजरीवाल के ऊपर बोतल फेंकने वाले शख्स की अब तक पहचान नहीं हुई है।

महिला ने फेंकी थी स्याही

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक के पहले भी कई मामले आए हैं। इस घटना से पहले जब 2016 में अरविंद केजरीवाल दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम सभा को संबोधि‍त कर रहे थे। उस दौरान भी एक महिला ने नाराजगी जताते हुए उन पर स्याही फेंकी। उस महिला की पहचान करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर केस भी दर्ज किया था।

राजस्थान में भी फेंकी गई स्याही

घटना अक्टूबर 2016 की है, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजस्थान के बीकानेर में कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस दौरान अरविंद केजरीवाल द्वारा सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने से नाराज कुछ लोगों ने उन पर स्याही फेंक दिये। फेंकी गई स्याही के छीटें केजरीवाल की शर्ट और चेहरे पर पड़े। इस माामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था।