प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में लगे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। लोगों का ऐसा सैलाब उमड़ा हुआ है कि ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 300 किमी तक जाम लगा हुआ है। पिछले 72 घंटे से लोग रेंगने के लिए मजबूर हैं। भीषण जाम की वजह से दूध, सब्जी का स्टॉक खत्म हो रहा है। प्रयागराज के लोग भी अपने स्तर से लोगों का स्वागत करने में जुटे हुए हैं।
मौनी अमावस्या के बाद भी श्रद्धालुओं का आना कम नहीं हुआ है। संगम नगरी में भीड़ बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच एक बार फिर से गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिल रही। मौनी अमावस्या पर जिले के लाखों मुस्लिमों ने मस्जिद, मजार और दरगाहों को खोल दिया था। मस्जिद में भंडारा शुरू करा दिया गया। अब एक बार फिर से प्रयागराज के मुस्लिम आगे आए हैं।
हर रोज पहुंच रही भीड़ के लिए मुस्लिमों ने अपने घरों के दरवाजे खोल दिए हैं। मुस्लिम लोग आने वाले हिंदू श्रद्धालु की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हर दरवाजे पर श्रद्धालुओं को चाय, नाश्ता, खाना बनावा कर दे रहे हैं। उन्होंने हिंदुओं के लिए अपने घर में ठहरने तक की व्यवस्था कर दी है। मुस्लिमों का कहना है कि वो गंगा के पानी से वजू करके नमाज पढ़ने वाले लोग हैं। यहां आए अतिथियों का सत्कार करना उनका धर्म हैं।
दिल्ली में भाजपा लाएगी ट्रिपल इंजन सरकार, बनाया ऐसा प्लान केजरीवाल की नींद हुई हराम