Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मौसम का हाल: दिल्ली NCR में ठंड का कहर जारी, बिहार में येलो अलर्ट

मौसम का हाल: दिल्ली NCR में ठंड का कहर जारी, बिहार में येलो अलर्ट

दिल्ली NCR इन दिनों सर्दी की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है।

IMD Weather Forecast Today, Delhi NCR
inkhbar News
  • Last Updated: January 7, 2025 08:46:02 IST

नई दिल्ली: दिल्ली NCR इन दिनों सर्दी की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 और 12 जनवरी को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश का अनुमान है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

बिहार में सर्दी का असर

बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है। वहीं पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में 7-8 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं यूपी में लखनऊ समेत कई जिलों में चार दिनों तक घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। अटल टनल और लाहौल घाटी पूरी तरह बर्फ से ढकी हुई हैं। शिमला के कुफरी, नारकंडा और फागू में भी बर्फबारी जारी है। हालांकि बर्फबारी के बीच धूप खिलने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भी आंशिक बादल और हल्की धूप के बीच मौसम सुहाना बना हुआ है। बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

कश्मीर और पंजाब

कश्मीर घाटी इस समय चिल्ला-ए-कलां के दौर में है। यह 40 दिन की सबसे भीषण ठंड की अवधि है, जो 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलेगी। गुलमर्ग में तापमान -4.5 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में -1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया हुआ है। अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: कब्रिस्तान में शव को दफना गया, गोकशी में पकड़ा गया शख्स, सपा सांसद ने दिया दिलासा