Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम की सबसे ठंडी सुबह, 3°C तक पहुंचा तापमान

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम की सबसे ठंडी सुबह, 3°C तक पहुंचा तापमान

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोहरे और ठंड का दोहरा अटैक देखने को मिला। वहीं मौसम विभाग द्वारा दिल्ली-NCR के लिए आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि अभी कुछ दिनों तक सुबह और शाम कोहरे की मार जारी रहेगी। वहीं दिल्ली […]

Delhi Weather
inkhbar News
  • Last Updated: January 13, 2024 10:25:59 IST

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोहरे और ठंड का दोहरा अटैक देखने को मिला। वहीं मौसम विभाग द्वारा दिल्ली-NCR के लिए आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि अभी कुछ दिनों तक सुबह और शाम कोहरे की मार जारी रहेगी। वहीं दिल्ली में आज इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह हुई है।

3°C तक पहुंचा तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली आज कोहरे की चादर में लिपटी दिखी। दिल्ली-NCR के अधिकांश हिस्सों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी ना के बराबर है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक यही हाल रहने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। IMD ने शनिवार, 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। वहीं आज इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह हुई, सफदरजंग में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अभी जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 13 जनवरी को हरियाणा और पंजाब में बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कोहरे के साथ ठंड का दौर चार से पांच दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में 15 जनवरी तक घने कोहरे से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।