Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Weather Update: कैसा रहेगा आज दिल्ली NCR समेत बाकी राज्यों का मौसम, कब होगी बारिश?

Weather Update: कैसा रहेगा आज दिल्ली NCR समेत बाकी राज्यों का मौसम, कब होगी बारिश?

देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मौसम का बदलता हुआ अंदाज देखने को मिल रहा हैं। मैदानी राज्यों में जहां तापमान लगातार बढ़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झांसी में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अयोध्या में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा।

Weather Update, 17 feb, India
inkhbar News
  • Last Updated: February 17, 2025 08:22:12 IST

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मौसम का बदलता हुआ अंदाज देखने को मिल रहा हैं। मैदानी राज्यों में जहां तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। इसी बीच आइए जानते है आज आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली का तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 18 फरवरी को हल्के बादल और सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंडक बढ़ सकती है।

UP और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। झांसी में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अयोध्या में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है। बक्सर में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बांका में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं राजस्थान में 18 फरवरी से मौसम में बदलाव की संभावना है। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। 18, 21 और 22 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू में बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में तड़के आया भारी भूकंप: कांप उठी धरती, घर छोड़कर भागे लोग

Tags