Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Weather Update Today: दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, जानें कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, जानें कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली। देशभर में इस समय मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है और कोहरे का असर भी दिख रहा है। यही कारण है कि लोग घर से गर्म कपड़े पहनकर अब निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, […]

Weather news: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक ? गिरने लगा है तापमान
inkhbar News
  • Last Updated: November 14, 2023 08:28:38 IST

नई दिल्ली। देशभर में इस समय मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है और कोहरे का असर भी दिख रहा है। यही कारण है कि लोग घर से गर्म कपड़े पहनकर अब निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 14 नवंबर से 16 नवंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना है।

दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात तक पटाखे फोड़े जाने के बाद फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया और गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसके साथ ही 7 दिनों के बाद राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

विश्व का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली

स्विस कंपनी ‘आईक्यूएयर’ के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली, विश्व की सबसे प्रदूषित सिटी थी। इसके बाद पाकिस्तान के लाहौर और कराची का स्थान था। बता दें कि दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में मुंबई और कोलकाता क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं।