Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मुसलमान यहां क्या कर रहे, 57 देश हैं वहां जाएं? राहुल के फेवरेट शंकराचार्य ने मुस्लिमों को दी भारत छोड़ने की चेतावनी

मुसलमान यहां क्या कर रहे, 57 देश हैं वहां जाएं? राहुल के फेवरेट शंकराचार्य ने मुस्लिमों को दी भारत छोड़ने की चेतावनी

नई दिल्ली। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अपने बेबाक बयान की वजह से जाने जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों के सवालों का जवाब देते रहते हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अक्सर मोदी सरकार की आलोचना करते हैं, इस वजह से कांग्रेस उन्हें काफी फॉलो करती हैं। वो […]

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
inkhbar News
  • Last Updated: September 13, 2024 10:18:03 IST

नई दिल्ली। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अपने बेबाक बयान की वजह से जाने जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों के सवालों का जवाब देते रहते हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अक्सर मोदी सरकार की आलोचना करते हैं, इस वजह से कांग्रेस उन्हें काफी फॉलो करती हैं। वो राहुल और प्रियंका के बेहद करीबी हैं। इसी बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

मुसलमान यहां क्या कर रहे?

दरअसल एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने भारतीय मुसलामानों पर बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुसलमान हमारे बीच में क्यों रह रहे हैं। उनका हिन्दुओं के बीच में क्या काम है? उनके रहने के लिए पहले से ही 57 देश हैं, सभी वहाँ क्यों नहीं चले जाते हैं। मुसलमानों को अपने इस्लामिक देश में रहना चाहिए। भारत इस्लामिक देश नहीं है। जब मुसलमानों ने देश का बंटवारा कर दिया वो फिर भारत में क्यों रह रहे?

कौन हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बता दें कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आधे-अधूरे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाया था। वो कांग्रेस समर्थक माने जाते हैं। इनका जन्म यूपी के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील के ब्राह्मणपुर गांव में हुआ था। इन्होंने वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री और आचार्य की शिक्षा ग्रहण कर रखी है। छात्र जीवन में वो राजनीति में भी सक्रिय रहे। 1994 में छात्रसंघ का चुनाव जीता था।

 

 

कुछ तो बात है मोदी में! अजमेर शरीफ दरगाह PM को देगा ख़ास तोहफा, विपक्ष हुआ बेचैन!