Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मां ने पहले बेटे को दी फांसी, फिर कर ली खुदकुशी, जानें ऐसा क्यों किया?

मां ने पहले बेटे को दी फांसी, फिर कर ली खुदकुशी, जानें ऐसा क्यों किया?

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले के पाटिलपाड़ा गांव से एक खौफनाक घटना सामने आई है. बता दें 22 वर्षीय एक महिला ने अपने ढाई साल के बेटे को पेड़ पर लटकाकर फांसी दे दी. इतना ही नहीं इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला गई। यह घटना […]

Suicide News, Maharashtra News, Police, Crime News
inkhbar News
  • Last Updated: November 15, 2024 20:54:12 IST

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले के पाटिलपाड़ा गांव से एक खौफनाक घटना सामने आई है. बता दें 22 वर्षीय एक महिला ने अपने ढाई साल के बेटे को पेड़ पर लटकाकर फांसी दे दी. इतना ही नहीं इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला गई।

यह घटना 23 अक्टूबर को हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि गांव के एक पेड़ से महिला और उसके बेटे के शव लटके हुए हैं। मृतकों की पहचान सविता राकेश मेधा और उसके बेटे रुतिक के रूप में की गई है। तलासरी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक वी बी मुतदाक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जांच जारी

जानकरी के अनुसार प्रारंभिक जांच में इस घटना को एक साधारण मृत्यु का मामला माना गया था। हालांकि जांच के दौरान पता चला कि सविता ने पहले अपने बेटे को फांसी दी और फिर खुद की भी जान ले ली और सूली पर चढ़ गई। इस घटना के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इसके बाद 9 नवंबर को पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस इसकी से जांच में जुटी हुई है. वहीं इस घटना ने न केवल परिवार को, बल्कि पूरे गांव को हिला कर रख दिया है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं के साथ ऐसा क्या हुआ… लोग बोले- ये सिर्फ दिखावा है!