Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • ये क्या? DJ वाले बाबू ने नहीं बजाया मनपसंद गाना, दुल्हन ने तोड़ दी शादी

ये क्या? DJ वाले बाबू ने नहीं बजाया मनपसंद गाना, दुल्हन ने तोड़ दी शादी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भद्दी खेड़ा गांव के एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि शादी ही रुक गई। घटना उस समय हुई जब रायबरेली के गांव से आई बारात में दूल्हे के बहनोई ने अपनी पसंद का गाना बजाने की मांग की।

Uttar Pradesh News, Lucknow Nigoha, Viral News, Wedding News
inkhbar News
  • Last Updated: November 26, 2024 21:12:38 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भद्दी खेड़ा गांव के एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि शादी ही रुक गई। जानकरी के अनुसार दूल्हे के बहनोई और लड़की वालों के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। वहीं इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और दूल्हे को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।

शादी में चले लाठी डंडे

घटना उस समय हुई जब रायबरेली के गांव से आई बारात में दूल्हे के बहनोई ने अपनी पसंद का गाना बजाने की मांग की। इस पर लड़की वालों के लोगों ने आपत्ति जताई। मामूली कहासुनी जल्द ही झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इस झगड़े में दुल्हन की बहन समेत कई लोग घायल हो गए। वहीं झगड़े की खबर जब दुल्हन तक पहुंची, तो उसने शादी से मना कर दिया। हालांकि दुल्हन को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही और आखिरकार बारात को बिना शादी के ही वापस लौटना पड़ा।

गांव वालों ने कराया रिश्ता

मामले की संवेदनशीलता इस बात से भी जुड़ी है कि दुल्हन के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं गांववालों ने युवती का रिश्ता तय कराने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इस घटना के बाद पूरा माहौल ही बिगड़ गया. विवाद की सूचना मिलते ही निगोहां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। इसके साथ ही दुल्हन के भाई ने दूल्हे के बहनोई इरशाद और उसके भाई इरफान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अचानक हुई इस घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव है। स्थानीय लोग इस बात से दुखी हैं कि छोटी सी बात पर शादी टूट गई। वहीं क्या अब मामला सुलझेगा या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

ये भी पढ़ें: परिवार ले रहा था सर्दियों का आनंद लेकिन भुने हुए चने खाने से हो गया ये कांड