Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • हैदराबाद में प्रेमी की हुई मौत तो लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हैदराबाद में प्रेमी की हुई मौत तो लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हैदराबाद। पंजाब की एक लड़की का हैदराबाद में सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पंजाब की रहने वाली 19 साल की लड़की के बॉयफ्रेंड ने दो दिन पहले खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद अब लड़की ने भी खुद को खत्म कर लिया है। बता दें कि नेहा नाम की लड़की […]

(आत्महत्या की सांकेतिक तस्वीर)
inkhbar News
  • Last Updated: October 5, 2023 13:26:50 IST

हैदराबाद। पंजाब की एक लड़की का हैदराबाद में सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पंजाब की रहने वाली 19 साल की लड़की के बॉयफ्रेंड ने दो दिन पहले खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद अब लड़की ने भी खुद को खत्म कर लिया है। बता दें कि नेहा नाम की लड़की ने गाचीबाउली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नानकरामगुडा में एक हॉस्टल में फांसी लगा लिया। बता दें कि लड़की इसी हॉस्टल में रहती थी।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, 19 साल की नेहा एक बेकरी में सेल्स गर्ल का काम करती थी। उसकी दोस्ती वहां सलमान नामक व्यक्ति से थी, जो उसी बेकरी में काम करता था। बता दें कि उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया और वह दोनो शादी करना चाहते थे। जब दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चला तो बेकरी प्रबंधन ने सलमान को नौकरी से निकाल दिया। सलमान के माता-पिता ने भी नेहा से शादी करने से मना किया था। इससे परेशान होकर सलमान ने 1 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली।

पंखे से लटकी मिली लड़की

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को जब हॉस्टल में नेहा के रूममेट उसे जॉब पर चलने के लिए कहने गए तो नेहा ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद हॉस्टल के एक कर्मचारी ने जब कमरा साफ करने के लिए दरवाजा खटखटाया तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। उसने खिड़की से झांककर अंदर देखा तो लड़की पंखे से लटकी हुई थी। इसकी जानकारी कर्मचारी ने हॉस्टल प्रबंधन को दी। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे के तोड़ा और शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है.