Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • ‘दंगा करा दूंगा दंगा’, अखिलेश के नेता की दादागिरी आई समने, अब Yogi के सिंघमों ने उतार दी सारी हेकड़ी, मामला जान उड़ जाएंगे होश

‘दंगा करा दूंगा दंगा’, अखिलेश के नेता की दादागिरी आई समने, अब Yogi के सिंघमों ने उतार दी सारी हेकड़ी, मामला जान उड़ जाएंगे होश

UP News: समाजवादी पार्टी के खागा विधानसभा के सपा उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पर यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और ब्राह्मण समाज के विरुद्ध फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेता पर बड़ा एक्शन लिया गया है

akhilesh yadav news
inkhbar News
  • Last Updated: June 16, 2025 13:49:56 IST

UP News: समाजवादी पार्टी के खागा विधानसभा के सपा उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पर यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और ब्राह्मण समाज के विरुद्ध फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेता पर बड़ा एक्शन लिया गया है और इन्हे यूपी पुलिस द्वारा हिरासत में भी ले लिया गया है। दरअसल, इस पोस्ट के वायरल होते ही सामाजिक माहौल में तनाव फैल गया था।

Israel Iran War Latest Updates: इजरायल-ईरान जंग में काल के गाल में समा गए सैंकड़ों लोग, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, हर किसी की आंखें हो जाएंगी नम

नाराज हुआ ब्राह्मण समाज

आपकी जानकारी के लिए बता दें, फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र मे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और ब्राह्मण समाज के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में खागा विधानसभा के सपा उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें, आरोपी की इस पोस्ट को लेकर ब्राह्मण समाज में अलग ही गुस्सा देखने को मिला।

ब्राह्मण समाज पर की थी टिप्पणी

दरअसल, शनिवार को सपा नेता सत्यप्रकाश की फेसबुक से एक विवादित पोस्ट जारी हुआ है। जिसमें ब्राह्मण समाज के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया था और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का डीएनए टेस्ट कराने जैसी टिप्पणी की गई थी। वहीँ ये पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिससे ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस पोस्ट में लिखा गया था कि, पाठक जी में ब्राह्मणों के लक्षण नहीं हैं, इसीलिए उन्हें सबके डीएनए और बेडरूम की जानकारी बहुत जल्दी मिल जाती है क्योंकि उनका अपना खून असली नहीं है।

दंगा भड़काने की दी धमकी

इस दौरान गढ़ा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता शेष नारायण शुक्ला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में साफ तौर पर कहा कि सत्यप्रकाश पहले भी अभद्र और भड़काऊ पोस्ट करता रहा है। मना करने पर जान से मारने और दंगा भड़काने की धमकी देता है। आरोप है कि उसके पोस्ट के समर्थन में 3-4 अन्य लोग भी प्रतिक्रिया देते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है।

कोरोना हुआ पुराना! अब दुनियाभर में तबाही मचाएगा ये खतरनाक वायरस, एक साथ कई लोग चपेट में आए, अमेरिका में मची अफरा-तफरी