Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • केजरीवाल ने आतिशी को क्यों बनाया दिल्ली का सीएम, कैसे एक चाल से सबको दे पटका

केजरीवाल ने आतिशी को क्यों बनाया दिल्ली का सीएम, कैसे एक चाल से सबको दे पटका

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को दिल्ली का नया सीएम घोषित किया है। आतिशी केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री थीं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का ऐलान किया गया। मौजूदा सीएम केजरीवाल आज शाम 4:30 बजे LG विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौपेंगे। भारतीय जनता […]

Atishi
inkhbar News
  • Last Updated: September 17, 2024 12:12:15 IST

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को दिल्ली का नया सीएम घोषित किया है। आतिशी केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री थीं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का ऐलान किया गया। मौजूदा सीएम केजरीवाल आज शाम 4:30 बजे LG विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौपेंगे। भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस दोनों पार्टियों ने आतिशी को सीएम बनने पर बधाई दी है।

इन वजहों से सीएम बनीं आतिशी-

आतिशी के सीएम बनने की पहली बड़ी वजह है जब केजरीवाल और सिसोदिया जेल में थे तो उन्होंने मजबूती से पार्टी को संभाला और स्टैंड रखा। यही वजह है कि स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए केजरीवाल ने LG से आतिशी के नाम की सिफारिश की। दूसरी बड़ी वजह है 2013 के विधानसभा चुनावों में आतिशी ने पार्टी के घोषण पत्र तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थीं। वो समिति की प्रमुख सदस्य थीं।

कौन हैं आतिशी मार्लेना

आतिशी दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही की बेटी हैं। उनकी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से हुई। इसके बाद सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर किया। शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में आतिशी ने ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री ली।

 

कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना? केजरीवाल आंख बंदकर करते हैं भरोसा