Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • पवन सिंह के लिए आंचल फैलाकर वोट मांगी थी पत्नी ज्योति, अब हारने पर जानिए क्या कह दिया

पवन सिंह के लिए आंचल फैलाकर वोट मांगी थी पत्नी ज्योति, अब हारने पर जानिए क्या कह दिया

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ गए हैं। बीजेपी इस बार बहुमत से चूक गई है हालांकि एनडीए 272 के आंकड़ा को पार करने में सफल रहा। इस बार के चुनाव में NDA को 292, INDIA गठबंधन को 234 सीटें मिली है। वहीं इस चुनाव में फ़िल्मी दुनिया के भी कई सितारों […]

पवन सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: June 5, 2024 09:57:19 IST

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ गए हैं। बीजेपी इस बार बहुमत से चूक गई है हालांकि एनडीए 272 के आंकड़ा को पार करने में सफल रहा। इस बार के चुनाव में NDA को 292, INDIA गठबंधन को 234 सीटें मिली है। वहीं इस चुनाव में फ़िल्मी दुनिया के भी कई सितारों ने किस्मत आजमाई थी। भोजपुरी के पावरस्टार माने जाने वाले पवन सिंह को चुनाव में हार मिली है। वो काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय मैदान में थे।

पति के हार पर क्या बोलीं पत्नी

पवन सिंह के लिए उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने क्षेत्र में दौरा करके वोट मांगा था। वो जहां भी गईं आँचल फैलाकर लोगों से वोट मांगा लेकिन अब जब पवन सिंह हार गए हैं तो उन्होंने बड़ी बात कह दी है। बता दें कि पवन सिंह की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा है कि उनके पति चुनाव हार गए हैं लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा है। क्या हुआ कि वो मैदान हार गए…अभी सब कुछ नहीं हारे हैं, वो अदम्य साहस और इच्छाशक्ति अभी भी है।

काराकाट में राजा राम

काराकाट लोकसभा क्षेत्र से सीपीआई (एमएल) के राजा राम सिंह ने जीत दर्ज की। राजा राम को 318730 वोट मिले हैं। पवन सिंह को 226474 वोट मिले और वो दूसरे नंबर पर रहे। राजा राम सिंह ने उन्हें 92256 वोटों से हरा दिया। उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर रहे। पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के वोट में ज्यादा अंतर नहीं है। इस वजह से कहा जा रहा है कि इन दोनों की लड़ाई से इंडिया गठबंधन को फायदा हो गया।

बिहार की 40 सीटों के नतीजें-

जदयू -12
भाजपा- 12
लोजपा( r)-5
राजद-4
कांग्रेस-3
माले-2
हम-1
निर्दलीय-1

 

Election 2024: एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे नीतीश-तेजस्वी, क्या प्लेन में ही पकेगी कोई खिचड़ी

दलबदलू नेताओं से BJP को हुआ नुकसान! जानें यूपी में हार के बड़े कारण