Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • फडणवीस के साथ फिर होगा खेला! CM पोस्ट के लिए बीजेपी से भिड़ी शिवसेना, बोली- शिंदे ही बनेंगे मुख्यमंत्री

फडणवीस के साथ फिर होगा खेला! CM पोस्ट के लिए बीजेपी से भिड़ी शिवसेना, बोली- शिंदे ही बनेंगे मुख्यमंत्री

शिवसेना के प्रवक्ता संजय शिरसाट के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के चेहरे पर लड़ा गया था। इस बात को देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के लोग भी मानते हैं।

Eknath Shinde-Devendra Fadnavis
inkhbar News
  • Last Updated: November 27, 2024 13:20:06 IST

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद से सीएम पद को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। बीजेपी की अगुवाई में चुनाव लड़ी महायुति से सीएम कौन बनेगा इसे लेकर सस्पेंस बरकार है। बीजेपी देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाना चाहती है लेकिन शिवसेना ने दो टूक में कह दिया है कि एकनाथ शिंदे किसी कीमत पर उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करेंगे।

शिंदे बने मुख्यमंत्री

शिवसेना के प्रवक्ता संजय शिरसाट के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के चेहरे पर लड़ा गया था। इस बात को देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के लोग भी मानते हैं। शिंदे मुख्यमंत्री बनने योग्य हैं। हमारी मांग है कि जो चेहरा सामने आया है, उसे ही प्राथमिकता मिलनी चाहिउए। भाजपा अगर हमारी मांग को मान लेती है तो लोगों में अच्छा मैसेज जाएगा। एकनाथ शिंदे की वजह से ही चुनाव में महायुति को फायदा हुआ है।

महायुति का शानदार प्रदर्शन

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका लगा है। शरद पवार की एनसीपी, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। महाविकास अघाड़ी 288 सदस्यीय वाली विधानसभा में सिर्फ 46 सीटें जीत पाई। वहीं महायुति से शानदार प्रदर्शन करते हुए 230 सीटें जीती।

 

 

दंगाइयों पर काल बनकर टूटा योगी का यह शेर! आखिर कौन हैं संभल में पत्थरबाजों को नानी याद दिलाने वाला धाकड़ अफसर

अरे बाप रे! संभल में पुलिस पर पत्थर बरसाने वाली मुस्लिम महिलाओं को देखकर हैरान रह जाएंगे