Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • योगी के नाक के नीचे महिला सिपाही से छेड़छाड़, घर में घुसकर फाड़े कपड़े, लाचार बनी UP ATS!

योगी के नाक के नीचे महिला सिपाही से छेड़छाड़, घर में घुसकर फाड़े कपड़े, लाचार बनी UP ATS!

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की गई है। बताया जा रहा है कि इलाके के कुछ दबंगों ने सिपाही के घर में घुसकर उसके और पति के साथ बुरी तरीके से मारपीट की। इतना ही नहीं महिला सिपाही का कपड़ा तक […]

Uttar pradesh
inkhbar News
  • Last Updated: November 14, 2024 13:05:38 IST

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की गई है। बताया जा रहा है कि इलाके के कुछ दबंगों ने सिपाही के घर में घुसकर उसके और पति के साथ बुरी तरीके से मारपीट की। इतना ही नहीं महिला सिपाही का कपड़ा तक फाड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

जानिए पूरा मामला

इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अलीनगर कृष्णानगर की रहने वाली महिला और पति UP ATS में तैनात हैं। महिला के मुताबिक उनके घर के सामने ही अंकित यादव की दुकान है। सोमवार रात अंकित यादव घर अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुस आया और गाली गलौज की।

पकड़ से बाहर आरोपी

महिला ने पुलिस को बताया कि वो लोग घर में घुसकर छेड़खानी करने लगे। उसे गलत ढंग से छुआ और कपड़े फाड़ दिए। पति जब बचाने आया तो उसके साथ मारपीट की। दोनों पति-पत्नी को काफी चोट आई है। घटना को लेकर कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। अब तक आरोपी पकड़ में नहीं आये हैं।

 

हिंदुओं का क्या होगा? जय श्री राम बोलने वाला शख्स अब होगा आतंकवादी, सरकार के ऐलान से हिले सनातनी

बुर्का पहनाकर बीजेपी नेत्री को होटल ले जाता था अंसारी, साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, मोदी-योगी तक पहुंची बात