नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक महिला का शव (Woman Dead Body) बरामद होने की खबर है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अनुसार 8 दिसंबर को दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला। शव घर के अंदर पाया गया और घर का दरवाजा अंदर से बंद था। लोकल थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
महिला की मौत कैसे हुई इस बात की जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद ही होगी। फिलहाल, जिस कमरे से महिला का शव बरामद हुआ है, वो अंदर से बंद था। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि इससे पहले 28 जुलाई 2023 को मालवीय नगर के शिवालिक ए ब्लॉक के विजय मंडल पार्क में एक बेंच पर एक लड़की मृत पाई गई थी। मालवीय नगर थाना पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी थी कि कॉलेज छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ पार्क में पहुंची थी। पीड़िता के सिर पर बाहरी चोट के निशान पाए गए थे। आरोपी लड़की को लोहे की रॉड से मारने के बाद वहां से फरार हो गया था।