Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100, चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान

दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100, चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलेंगे, जिसके लिए कल से ही रजिस्ट्रेशन चालू हो जाएगा। चुनाव में जीत के बाद यह रकत 2100 कर दी जाएगी। 

Kejriwal Aatishi
inkhbar News
  • Last Updated: December 12, 2024 13:54:11 IST

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए महिला सम्मान निधि योजना को मंजूरी दे दी है। केजरीवाल ने कहा कि आज मैं दिल्ली की जनता के लिए दो बड़ी घोषणाएं करने आया हूं। दोनों घोषणाएं मेरी दिल्ली की बहनों और माताओं के लिए हैं। दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने हजारों रुपये जमा किए जाएंगे। इस योजना को लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पास कर दिया गया।

चुनाव के बाद मिलेंगे 2100

राजधानी की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं के खाते में यह रकम हर महीने आएगी। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा और जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन कराएंगी, उनके खाते में हर महीने हजारों रुपये आने शुरू हो जाएंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे। महिलाओं को एक कार्ड दिया जाएगा, उन्हें इसे संभालकर रखना होगा। चुनाव के बाद 1000 रुपये की योजना को बदलकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा कि वह खातों के जादूगर हैं और योजना के लिए पैसे का इंतजाम करेंगे।

कल से रजिस्ट्रेशन शुरू

केजरीवाल ने कहा, ‘इन लोगों ने फर्जी केस दर्ज कर मुझे जेल भेज दिया। मैं 6-7 महीने जेल में रहा। वापस आने के बाद मैं इस योजना को लागू करने में लगा रहा। हमारी मेहनत की वजह से यह योजना दिल्ली में लागू हो पाई है।’ केजरीवाल ने कहा कि 10-15 दिन में चुनाव की घोषणा होने वाली है। इस वजह से चुनाव से पहले खाते में पैसे पहुंचना संभव नहीं है लेकिन योजना लागू कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी कल यानी शुक्रवार से शुरू होगी।

Also Read- ‘जल जीवन मिशन ने महिलाओं को सशक्त किया’, पीएम मोदी ने पोस्ट कर बताया महत्व

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान