Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • खतरे के निशान से ऊपर यमुना, पुरानी दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं तो जरुरी है ये खबर

खतरे के निशान से ऊपर यमुना, पुरानी दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं तो जरुरी है ये खबर

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में बारिश के रुक जाने से भले ही लोगों को राहत मिली हो, लेकिन अब यमुना का जलस्तर बढ़ गया है. दरअसल, दिल्ली में मंगलवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है और इसके चलते आस-पास के निचले इलाकों को लेकर अलर्ट भी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: September 27, 2022 20:29:25 IST

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में बारिश के रुक जाने से भले ही लोगों को राहत मिली हो, लेकिन अब यमुना का जलस्तर बढ़ गया है. दरअसल, दिल्ली में मंगलवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है और इसके चलते आस-पास के निचले इलाकों को लेकर अलर्ट भी जारी कर गया है. वहीं यमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते पुराने यमुना पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. यमुना पुल पर रेल यातायात को आज शाम 4 बजकर 17 मिनट पर अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है और ये बात तय की गई है कि ट्रेनों को नई दिल्ली के रास्ते चलने के लिए डायवर्ट कर दिया जाएगा, बता दें यमुना का जलस्तर इस समय 206. 16 मीटर तक पहुंच गया है.

दरअसल, राजधानी दिल्ली में सितंबर में भारी बारिश के चलते सोमवार को जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया था. ऐसे में, पानी का लेवल बढ़ने के चलते यमुना के किनारे बने खेत खलिहान सहित निचले इलाकों में भी जलभराव हो गया था, इस बार भी यमुना का जलस्तर बढ़ गया है ऐसे में, यमुना किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान की ओर रुख कर रहे हैं. यमुना के जलस्तर के बढ़ने के बाद खतरे को देखते हुए पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है.

जब 206 मीटर ऊपर जलस्तर तब खुली प्रशासन की नींद

सोमवार को यमुना का जलस्तर 205 मीटर के अपने उच्चतम स्तर को भी पार कर गया है, जलस्तर बढ़ने के बाद अब जाकर प्रशासन की नींद खुली है. और अब आस-पास के इलाकों को अलर्ट किया गया और उस जगह को खाली करवाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है. सरकारी स्कूलों और आसपास के इलाकों में रैन बसेरों में लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. इस बारे में प्रशासन ने सोमवार को ही अलर्ट कर दिया था और बताया था कि किसी भी वक्त जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाएगा.

Raid On PFI: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, PFI देश के दुश्मन और अलकायदा की परछाई है