Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • योगी 150 बसों को किए रवाना, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को देंगे मुफ्त बस सेवा

योगी 150 बसों को किए रवाना, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को देंगे मुफ्त बस सेवा

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 अगस्त ( बुधवार) को बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर निशुल्क बस सेवा महिलाओं को समर्पित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को परिवहन निगम की 150 बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया। पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में […]

Yogi flagged off 150 buses, will give free bus service to women
inkhbar News
  • Last Updated: August 10, 2022 14:07:41 IST

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 अगस्त ( बुधवार) को बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर निशुल्क बस सेवा महिलाओं को समर्पित हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को परिवहन निगम की 150 बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया। पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर यह सभी बसें खासतौर से माताओं बहनों को निशुल्क रूप से गंतव्य तक पहुंचाएंगी। 75 जनपदों को दो-दो बसें दी जा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने बरेली, झांसी और अलीगढ़ के ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर का भी उद्घाटन किया। वहीं सारथी हाल फिरोजाबाद का भी शिलान्यास किया। उन्होंने अलीगढ़ नौझील कांठ हैदरगढ़ और सिग्नेचर बस अड्डा का भी उपलब्ध किया। मुख्यमंत्री योगी ने एलान किया कि जल्द ही 60 वर्ष से अधिक उम्र की माता बहनों को फ्री में यात्रा कराने की योजना भी शुरू करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आम आदमी का वास्ता सड़क पर उतरते ही हमारी बसों से पड़ता है। ऐसे में यह जरुरी है कि हम अपनी परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करें । 2019 के कुंभ प्रयागराज के समय हमने जो बसें खरीदी थी उन्हें भी परिवहन निगम को समर्पित कर दिया जिन्होंने कोरोना महामारी में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान की। ये बसें विशेष रूप से कोरोना में प्रवासी कामगारों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए काम आईं। रोडवेज ने 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को अपने प्रदेश के अंदर और यूपी से बाहर दूसरे प्रदेशों तक पहुंचाने में मदद किया।

40 लाख लोग तो केवल उत्तर प्रदेश के निवासी थे और 30 लाख कामगार बिहार के रहने वाले निवासी थे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, असम, हरियाणा और राजस्थान के लोगों को निशुल्क सेवा प्रदान की गई । उन्होंने बताया कि मानवता का इससे बड़ा कोई और उदाहरण नहीं मिल सकता। इसके अलावा 24 करोड़ श्रद्धालुओं को भी कुंभ में सेवाएं दी गई।

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों को 48 घंटे निशुल्क यात्रा सुविधा दी गई है। इससे उनका सफर आरामदायक होगा। इसके पहले परिवहन निगम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि 1150 नई बसें बेड़े में जोड़ी जानी है जिनमें आज 150 जोड़ी जा रही हैं। 97814 आबादी गांवों को लक्ष्य बनाकर 85,610 गांवों को सम्मिलित किया गया है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना