Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • इस तरह पैक होकर भेजे जाओगे कि…दिग्विजय सिंह पर बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल

इस तरह पैक होकर भेजे जाओगे कि…दिग्विजय सिंह पर बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल

MP Lok Sabha Chunav: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। कुछ दिनों में पहले चरण की वोटिंग होगी लेकिन इससे पहले पक्ष और विपक्ष में जबरदस्त उठापठक देखने को मिल रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित […]

रामेश्वर शर्मा
inkhbar News
  • Last Updated: April 10, 2024 08:23:14 IST

MP Lok Sabha Chunav: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। कुछ दिनों में पहले चरण की वोटिंग होगी लेकिन इससे पहले पक्ष और विपक्ष में जबरदस्त उठापठक देखने को मिल रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है।

लपेट कर भेजे जाओगे पाकिस्तान

विधायक रामेश्वर शर्मा ने राजगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि उनकी हार सुनिश्चित करने के बाद उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। ब्यावरा शहर में बीजेपी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा विधायक ने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजगढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर एक लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे।

इस्लामाबाद में मिलेगी जगह

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ये याद रखना कि 1993 में मध्य प्रदेश में भूल हुई थी। मध्य प्रदेश 10 साल तक यह भुगता। यहां की सड़कें कैसी थीं? यह चुनाव रोडमल नागर का नहीं है बल्कि 500 वर्षों से प्रतिक्षा कर रहे रामभक्तों का है। बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि यहां घूम रहे ‘राजा’ को इस तरह से पैक करके भेज जायेगा कि हिंदुस्तान में नहीं बल्कि इस्लामाबाद या लाहौर में जगह मिलेगी। दिग्विजय सिंह के समर्थक भारत में है ही नहीं जहां पर हैं उन्हें वहीं रहना चाहिए।

Read also- दिल्ली के CM केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी के खिलाफ अर्जी खारिज