Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • इंस्टाग्राम लाइव पर युवक ने की सुसाइड की कोशिश, गर्लफ्रेंड से हुआ था ब्रेकअप

इंस्टाग्राम लाइव पर युवक ने की सुसाइड की कोशिश, गर्लफ्रेंड से हुआ था ब्रेकअप

नई दिल्ली: आगरा में एक युवक का इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की तत्परता से उसकी जान बचाई गई। मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद ज़हर का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना का लाइव वीडियो […]

Instagram Live Suicide Video, Viral News, Agra News
inkhbar News
  • Last Updated: November 9, 2024 23:28:44 IST

नई दिल्ली: आगरा में एक युवक का इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की तत्परता से उसकी जान बचाई गई। मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद ज़हर का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था।

पुलिस कमिश्नर ने देखा लाइव वीडियो

पुलिस कमिश्नर की मीडिया सेल ने जब यह लाइव वीडियो देखा, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना ट्रांस यमुना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक की लोकेशन का पता लगाकर मौके पर पहुंचने में देर नहीं की। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला, जो उस समय बेहोशी की हालत में था। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

 ब्रेकअप के कारण परेशान

युवक ने पुलिस को बताया कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के कारण वह गहरे तनाव में था और जीवन से निराश होकर आत्महत्या का कदम उठा लिया। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की और उसे समझाया। युवक ने अपने कदम पर पछतावा जताया और पुलिस की मदद के लिए आभार व्यक्त किया। थाना ट्रांस यमुना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि युवक का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो देखकर पुलिस तुरंत हरकत में आई। वहीं अगर समय पर सूचना नहीं मिलती तो युवक की जान बचाना मुश्किल हो सकता था। फिलहाल, पुलिस ने युवक को समझाकर घर भेज दिया और उसे आगे के जीवन में सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के कृष्णा विहार में सिलेंडर ब्लास्ट से महिला की मौत, मकान का हिस्सा ढहा