Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • खानापूर्ति करने आए हैं बिहार…राहुल के बिहार दौरे पर चिराग पासवान का तंज

खानापूर्ति करने आए हैं बिहार…राहुल के बिहार दौरे पर चिराग पासवान का तंज

Rahul Gandhi In Bihar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने बख्तियार में जनसभा की। इस दौरान उनके साथ पूर्व डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव भी नजर आए। राहुल के बिहार दौरे पर LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने तंज कसा है। खानापूर्ति करने आए हैं बिहार मीडिया से बात करते […]

(चिराग पासवान)
inkhbar News
  • Last Updated: May 27, 2024 14:23:53 IST

Rahul Gandhi In Bihar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने बख्तियार में जनसभा की। इस दौरान उनके साथ पूर्व डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव भी नजर आए। राहुल के बिहार दौरे पर LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने तंज कसा है।

खानापूर्ति करने आए हैं बिहार

मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि ये लोग जान चुके हैं कि बिहार में इन लोगों का कुछ होने वाला नहीं है। ये लोग बस खानापूर्ति करने आए हैं। ताकि बाद में कोई ये ना कहे कि इतना बड़ा राज्य बिहार जहां से देश की राजनीति की दशा और दिशा तय होती है वहां ये लोग गए ही नहीं। असल में इनका बिहारियों से कुछ लेना देना नहीं है।

मीसा भारती के समर्थन में जनसभा

बता दें कि राहुल गांधी आज पाटलिपुत्र के कृषि फर्म पालीगंज और आरा के जगदीशपुर में भी जनसभा करेंगे। पाटलिपुत्र सीट से राजद की तरफ से मीसा भारती मैदान में हैं जबकि पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अभिजीत और आरा में माले उम्मीदवार सुदामा सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

गरीबी का ‘ग’ पता नहीं और नफरत फ़ैलाने आते हैं बिहार… तेजस्वी का पीएम मोदी पर हमला