08 Feb 2025 12:22 PM IST
दिल्ली चुनाव के नतीजों में जहां भाजपा को 45 से ज्यादा सीटों पर जीत मिली है। वहीं, AAP 30 से कम सीटों पर सिमट गई। दिल्ली में AAP की हार पर बीजेपी ने चुटकी ली है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में लिखा है...
08 Feb 2025 12:22 PM IST
दिल्ली चुनाव में सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन मुस्लिम बहुल सीट मुस्तफाबाद में देखने को मिला। मुस्तफाबाद से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट 42 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मुस्तफाबाद से दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन भी चुनाव लड़ रहे थे।
08 Feb 2025 12:16 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ होती जा रही है। इस बीच अन्ना हजारे ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को 'आईना' दिखाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने शराब की दुकानों पर ध्यान दिया और धन की लालच में चूर हो गए।
08 Feb 2025 12:01 PM IST
चुनावी नतीजों में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता हार रहे हैं। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा चुनाव से ऐन पहले AAP में शामिल हुए UPSC टीचर अवध ओझा...
08 Feb 2025 11:40 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस और आप साथ होते तो अच्छा होता। कांग्रेस और आप की दुश्मन बीजेपी है।
08 Feb 2025 11:30 AM IST
रूझानों में आम आदमी पार्टी बुरी तरह पिछड़ती दिख रही है। कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा। इस बीच कांग्रेस से वायनाड सांसद प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। चुनावी नतीजों में अपनी बुरी हालत वो बौखला गईं हैं।
08 Feb 2025 11:21 AM IST
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। सीएम बनने की रेस में बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हैं। जिसमें....
08 Feb 2025 10:52 AM IST
दिल्ली चुनाव में सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन मुस्लिम बहुल सीटों पर देखने को मिल रहा है। ओखला-मुस्तफाबाद में बीजेपी ने बढ़त बना रखी है। ओखला में बीजेपी के मनीष चौधरी 8 हजार वोट से आगे हैं जबकि वहां 50 फीसदी मुस्लिम आबादी है।
08 Feb 2025 10:04 AM IST
मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है। दिल्ली के जिस मुस्तफाबाद सीट पर सबसे ज्यादा वोट पड़े, उसपर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट आगे चल रहे हैं। दिल्ली दंगे के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन मुस्तफाबाद सीट से पांचवें नंबर पर चल रहे हैं।
08 Feb 2025 09:50 AM IST
सवाल उठ रहा है कि पिछले दो चुनावों में एकतरफा जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी इस बार इतनी बुरी तरह से दिल्ली का चुनाव क्यों हार रही है? सियासी जानकार इसके पीछे एक बड़ी वजह बता रहे हैं।