18 Jun 2025 19:07 PM IST
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम सुहाना हो गया है। कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीच-बीच में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से बारिश की घटनाएं होती रहती हैं। अब लोग […]
25 May 2025 08:23 AM IST
दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार आधी रात के बाद आये आंधी-तूफानऔर बारिश ने हालत खराब कर दी है. दिनभर उमस भरी गर्मी से इस बारिश ने तात्कालिक राहत तो दी लेकिन साथ में ढेरों समस्याएं भी लेकर आई. जगह जगह बिजली के पोल और पेड़ उखड़ गये हैं जिससे यातायात प्रभावित हुआ है. अरब सागर में लो प्रेशर और केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से पहले पहुंचने के बाद मूसलाधार बारिश हो रही है.
17 May 2025 15:54 PM IST
दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली. जिससे गर्मी से तप रहे लोगों को राहत मिली. तेज धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, और गुरुग्राम सहित कई इलाकों को प्रभावित किया.
29 Mar 2025 09:05 AM IST
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में 34 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो कहीं-कहीं 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
27 Jan 2025 08:56 AM IST
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के फिर करवट लेने का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
20 Jan 2025 08:47 AM IST
दिल्ली में रविवार को निकली तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। हालांकि सुबह और शाम के कोहरे के चलते ठंड बरकरार है. जनवरी में जहां आमतौर पर कड़ाके की ठंड रहती है, इस बार राजधानी में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
19 Jan 2025 08:32 AM IST
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं सुबह और शाम के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
12 Jan 2025 08:18 AM IST
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। IMD के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र ने 1.6 मिमी, पालम ने 2.4 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय ने दो मिमी, पूसा ने 1.5 मिमी और नजफगढ़ ने चार मिमी बारिश रिकॉर्ड की।
08 Jan 2025 08:05 AM IST
उत्तर भारत में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिरा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 8 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है।
09 Dec 2024 08:29 AM IST
दिल्ली के कई इलाकों में रविवार शाम को बारिश हुई। आईएमडी ने शहर के अलग-अलग इलाकों में और बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को हवा की गुणवत्ता खराब हो गई।